मध्यप्रदेश में 30 अप्रैल से सामान्य सरकारी कामकाज शुरू

आनंद अंकेला की रिपोर्ट


भोपाल। कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए सरकारी कार्यालय 30 अप्रैल से नियमित रूप से खोले जाएंगे। सामान्य सरकारी कामकाज शुरू हो जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय से लेकर पंचायत कार्यालय तक सभी सरकारी ऑफिस खुले मिलेंगे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

सरकार ने राज्य स्तर के सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला किया है। हालांकि इन दफ्तरों में अभी कुल स्टाफ के केवल 30% कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में अफसरों को ज़रूरी निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन को 30 अप्रैल से खोलने की तैयारी है।

हालांकि इन सभी दफ्तरों में 30 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही एक बार में दफ्तर बुलाया जाएगा। पूरा स्टाफ सोशल डिस्टेंस के साथ बैठेगा। सभी इमारतों को पूरी तरीके से सेनिटाइज किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में आर्थिक और सरकारी कामकाज की गतिविधियां धीरे धीरे शुरू करना होंगी।

कर्मचारियों के लिए निर्देश
दफ्तर दोबारा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा और दफ्तर में घुसने से पहले खुद को सेनिटाइज भी करना होगा। चेहरे पर मास्क लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *