Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

पाक से नहीं आ पाएगा एक भी आतंकी, भारत में मारी एंट्री तो डिवाइस देगी जानकारी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/08/23
in राष्ट्रीय, समाचार
पाक से नहीं आ पाएगा एक भी आतंकी, भारत में मारी एंट्री तो डिवाइस देगी जानकारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। देशभर में मॉल, सिनेमा हॉल, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वालों इलाकों में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। 15 अगस्त के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

घुसपैठ रोकने को मुस्तैद जवान तैनात

पाकिस्तान हमेशा ही जम्मू-कश्मीर में भाड़े के आतंकियों के जरिये जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की फिराक में रहता है। यह वजह है कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश भी कर रहा है, लेकिन सेना के जवान उसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।

पुंछ में भी सुरक्षा कड़ी

भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा एलओसी पूंछ में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में बने लांच पैड्स में सैकड़ों की तादाद में आतंकी मौजूद हैं। ये आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करना चाहते हैं, लेकिन हमारे जवान मुस्तैद हैं। ऐसे में हमारे बहादुर जवानों के होते हुए हमारी सरहद पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

एलओसी पर एंटी ड्रोन गनों की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के लांच पैड्स हाजीपीर सेक्टर, फारवर्ड कहूटा, काली घाटी, हजीरा, सफेद,घड़ी दुपट्टा, अलिया बाद, डूंगी, कोटली, निकयाल, बलानी, कुंड, समानी और खुरेटा में आतंकी भारत में दाखिल होने के लिए तैयार हैं। वहीं, पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को विफल करने के लिए एलओसी पर एंटी ड्रोन गनों की तैनात की गई है।

पूरी तैयारी के साथ हो संघन जांच

बता दें कि भारतीय सेना के घातक कमांडो और जवान जब घने जंगल में ऑपरेशन पर जाते हैं तो कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं और पर रेंगते रेंगते आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा, एलओसी पर ड्रोन से भी दुश्मन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। घुसपैठ रोकने के लिए लेटेस्ट ड्रोन को एलओसी पर तैनात किया गया है।

दुश्मन पर नजर रखने को डिवाइस का सहारा

जांच की कड़ी में रात के समय भारतीय सेना के जवान जंगल को कॉर्डन करते हैं और सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही फिर आतंक के खात्मे के लिए निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि दुश्मन पर नजर रखने के लिए अब लेटेस्ट डिवाइस का सहारा लिया जा रहा है। यह डिवाइस 5200 मीटर दूरी तक आसानी से देख सकती है।

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सेना के जवानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा के साम्बा सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवान बेहद ज्यादा अलर्ट है। यहां पर ऐसे इंतजाम हैं, जिससे दुश्मन बार्डर पर घुसपैठ करना तो दूर आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .