Wednesday, May 21, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

UP के इस गांव में नहीं पड़ा भी एक भी वोट, जानिए वजह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/05/24
in राज्य, समाचार
UP के इस गांव में नहीं पड़ा भी एक भी वोट, जानिए वजह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सैदापुर में मतदान का बहिष्कार किया गया। एक भी ग्रामीण ने अब तक वोट नहीं डाला है। चुनाव अधिकारी समझाने के लिए आए तो उन्हें दोटूक जवाब देकर वापस भेज दिया गया और कहा गया कि दोबारा मत आना, हम मतदान नहीं करेंगे। विवाद सड़क का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, वे मतदान नहीं करेंगे। गांव सैदापुर में बना पोलिंग बूथ नंबर 337 खाली पड़ा है। बूथ के पीठासीन अधिकारी विनायक मेहरोत्रा ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 266 वोट हैं, लेकिन सुबह से अब तक एक भी वोट नही पड़ा है। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ ग्रामीण वोट नहीं डालने की जिद पर अड़े हैं।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताई समस्या

ग्रामीणों को जब पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने समझाया तो उन्होंने कहा कि गांव तक आने के लिए सड़क नहीं है। रास्ता ही नहीं है। आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड भी नहीं आती, जिसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है। पोलिंग पार्टिंया भी 3 किलोमीटर पैदल चलकर आई है, लेकिन हम मतदान नहीं करेंगे। बारिश के दिनों में पुलिया भी टूट जाती है। न बच्चों को कहीं भेज सकते हैं, न मार्केट तक सब्जियां जा पाती हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने बहुत मजबूर होकर यह फैसला लिया है। शिकायत करने, गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं आया। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। वे अपनी मांग मनवाने के बाद ही मतदान करने पर अड़े हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.