Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

2 महीने भी नहीं हुए और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के सामने आ गया मुश्किल सवाल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/12/22
in राष्ट्रीय, समाचार
2 महीने भी नहीं हुए और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के सामने आ गया मुश्किल सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: हमारा नेता गांधी परिवार, खरगे सिर्फ पार्टी चलाने के लिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की ओर से एक इंटरव्यू में यह बात कही गई। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर सलमान खुर्शीद की ओर से जो बात कही गई वैसी ही बात कई नेता दबी जुबान में कहते हैं साथ ही कई मौकों पर कांग्रेस नेताओं की ओर से ही ऐसे संकेत भी दिए गए कि गांधी परिवार पहले। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के वक्त भी कई ऐसे सवाल उठे थे। सलमान खुर्शीद की ओर से जो बात कही गई है उसके बाद बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया। सलमान खुर्शीद के बयान के बाद बीजेपी ने कहा कि सच आखिर सामने आ ही गया। रिमोट कंट्रोल, रबर स्टैंप ऐसे शब्दों की चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के वक्त थी और सलमान खुर्शीद के हालिया बयान के बाद एक बार फिर यह चर्चा और तेज हो गई है।

आखिर सलमान खुर्शीद ने कहा क्या

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पार्टी की कमान संभालने के बाद क्या कुछ बदला है। एक अखबार के इंटरव्यू में सलमान खुर्शीद से यह सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा कि गांधी परिवार हमारे नेता है, राहुल गांधी हमारे नेता हैं और वो रहेंगे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी यात्रा में जिस प्रकार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है उससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि वो हमारे नेता हैं। पार्टी को चलाने के लिए एक फुल टाइम अध्यक्ष की जरूरत थी जो सिर्फ इसी काम को करे। जो बड़े काम करने हैं वो हमारे नेता करते रहेंगे। अभी हाल ही में राहुल की भगवान राम से उनकी तुलना पर पहले से ही बवाल मचा है। सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में व्‍यापक रूप से न आने पर कहा था कि भगवान राम हर जगह नहीं जा सकते, जबकि उनकी खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है। उनकी खड़ाऊ लेकर हम (कांग्रेसी) चल रहे हैं। खड़ाऊ उत्तर प्रदेश आ चुकी है, तो राम जी भी आ ही जाएंगे।

खरगे की अगुवाई में पहला चुनाव और नाम तक नहीं…

अब तक कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर सवाल बीजेपी की ओर से खड़े किए जाते थे लेकिन अब बार-बार यह मौका कांग्रेस के ही नेता दे रहे हैं। कुछ ही समय पहले की बात है जब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में पहली बार दो राज्यों में चुनाव हुए। गुजरात में जहां पार्टी की करारी हार हुई वहीं हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई। कांग्रेस की ओर से हिमाचल में कमान कौन संभालेगा, इसके लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय हुआ। नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक का नाम भी नहीं लिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस तरह से नए अध्यक्ष खरगे को नजरअंदाज किया है उससे BJP को बैठे बिठाए हमला करने का मौका मिल गया है। बीजेपी नेता ने ट्वीट कर तंज कसा कि खरगे जी क्या आप हिमाचल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री को यह याद दिलाने के लिए एक नोट भेजना चाहते हैं कि अब आप कांग्रेस अध्यक्ष हैं। हिमाचल में राहुल गांधी की ओर से एक भी रैली नहीं की गई उस वक्त भी यह सवाल उठे कि क्या बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे उनको इसके लिए नहीं कह सकते थे।

यह सवाल आज का नहीं, जवाब अब भी वही
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए जब यह तय हो गया कि गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा उसके बाद जब खरगे और शशि थरूर मैदान में थे तो यह सवाल काफी अहम हो गया कि गांधी परिवार का कैंडिडेट कौन है। हालांकि खरगे पहली पसंद नहीं थे उनके पहले अशोक गहलोत का नाम था लेकिन आगे क्या हुआ यह सबको पता है। उसके बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए आगे बढ़ा और आखिरी वक्त में खरगे की एंट्री हुई। कांग्रेस आलाकमान और परिवार की ओर से भले ही किसी के समर्थन की बात नहीं कही गई हो लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे अघोषित तौर पर घोषित उम्मीदवार थे। वहीं शशि थरूर’ऑफिशियल कैंडिडेट’ नहीं। ऐसा इसलिए भी कहा गया क्योंकि खरगे के नॉमिनेशन के वक्त जिस प्रकार कांग्रेसी नेताओं का हुजूम था वह थरूर के साथ नहीं दिखा। वहीं चुनाव के वक्त थरूर की दावेदारी को लेकर भीतर से ही सवाल खड़े कर दिए गए थे। कई नेताओं ने ऐसे ही इशारे चुनाव के वक्त किए कि पार्टी का जो भी अगला अध्यक्ष चुना जाएगा, वह गांधी परिवार के अधीन ही काम करेगा। विरोधी दलों के साथ-साथ कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अध्यक्ष नहीं रहकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने या उन्हें प्रभावित करने का आरोप लगाते रहे हैं। गुलाम नबी आजाद जैसे दिग्गज कद्दावर और जयवीर शेरगिल जैसे युवा नेताओं ने इन्हीं आरोपों के साथ कांग्रेस पार्टी से विदाई भी ले ली थी।

एक मुखौटा हैं, मुख नहीं…बीजेपी को मिला एक बार फिर मौका
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की ओर से जो बात कही गई उसके बाद बीजेपी को एक बार फिर पलटवार करने का मौका मिल गया। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने खुर्शीद के उस बयान के लिए भी कांग्रेस पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का अध्यक्ष सिर्फ काम के लिए बनाया गया है जबकि असली नेता तो गांधी परिवार है। त्रिवेदी ने कहा, इससे साफ हो गया कि खरगे जी सिर्फ एक मुखौटा हैं, मुख नहीं हैं। कांग्रेस ने एक चेहरे के ऊपर दूसरा चेहरा लगाया है। वह मास्क लगा कर लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भी साफ हो गया कि चाहे मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाना हो या मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनाना हो, गांधी परिवार देश से ही नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भी छल करता है। सलमान खुर्शीद के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जिस सच को पूरा भारत जानता था उसे सलमान खुर्शीद ने जगजाहिर कर दिया है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .