Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

भारत या पाकिस्तान नहीं, इस देश के बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/09/23
in खेल संसार
भारत या पाकिस्तान नहीं, इस देश के बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : एशिया कप में ग्रुप दौर के मैच समाप्त हो चुके हैं। सुपर-4 में भी एक मुकाबला हो गया है। सात और आठ सितंबर को कोई मैच नहीं है। छह में से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं। नेपाल और अफगानिस्तान का सुपर-4 में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाया। ग्रुप-ए से पाकिस्तान और भारत की टीमें आगे बढ़ीं। वहीं, ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट में अब तक कुल सात मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार (नौ सितंबर) को होने वाले आठवें मुकाबले से पहले अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

सबसे पहले बल्लेबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर न तो भारत का खिलाड़ी है न ही पाकिस्तान का। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम दो मैच की दो पारियों में 193 रन हैं। दो पारियों में जमकर रन बनाने के बावजूद शान्तो को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह चोट के कारण नहीं खेल पाए।

11वें स्थान पर हार्दिक पांड्या

नजमुल हुसैन के बाद एशिया कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। बाबर ने तीन मैच की दो पारियों में 168 रन बनाए। हैरानी की बात यह है कि शीर्ष-10 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। 11वें स्थान पर हार्दिक पांड्या और 12वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं। हार्दिक ने दो मैच की एक पारी में 87 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा के नाम दो मैच की दो पारी में 85 रन है। ईशान किशन दो मैच की एक पारी में 82 रन बनाकर 14वें स्थान पर हैं। शुभमन गिल शीर्ष-20 में शामिल तीसरे भारतीय हैं। उनके नाम दो मैच की दो पारियों में 77 रन हैं और वह 17वें क्रम पर हैं।

गेंदबाजों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा

गेंदबाजों की बात करें तो इस सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा है। शीर्ष-3 में उसके ही गेंदबाज हैं। पहले पायदान पर हारिस रऊफ हैं। उनके नाम तीन मैच में नौ विकेट हैं। वहीं, दूसरे क्रम पर नसीम शाह हैं। नसीम ने तीन मैच में सात विकेट झटके हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो शीर्ष 10 में रवींद्र जडेजा ही हैं। उन्होंने दो मैच में तीन विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज दो मैच में तीन विकेट के साथ 14वें क्रम पर हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .