Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

एक नहीं दो-दो रिकॉर्ड, आखिरी T-20 में इतिहास रचेंगे विराट!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/01/24
in खेल संसार
एक नहीं दो-दो रिकॉर्ड, आखिरी T-20 में इतिहास रचेंगे विराट!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बेंगलुरु: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को विराट कोहली का दूसरा घर कहा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से इसी ग्राउंड पर कई कीर्तिमान बना चुके हैं। अब किंग कोहली जब अफगानिस्तान के खिलाफ कल होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में उतरेंगे तो एक और बड़ा रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होगा। एक ऐसा रिकॉर्ड जो आजतक किसी भारतीय क्रिकेटर के नाम नहीं हुआ, जिसके आसपास भी कोई इंडियन बल्लेबाज नहीं, वो रिकॉर्ड है टी-20 में 12 हजार रन। विराट इससे सिर्फ छह रन दूर हैं।

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली ने 14 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल में वापसी की। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से वह भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट का एक भी मैच नहीं खेले थे। अपने कमबैक मुकाबले में कोहली बढ़िया शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और 16 गेंदों में पांच चौके की मदद से 29 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में विराट अगर छह रन और बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 12,000 रन का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज होंगे। फिलहाल वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, उनसे आगे वेस्टइंडीज के खतरनाक ओपनर क्रिस गेल (14562), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (12993) और कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (12430) हैं।

इतना ही नहीं 12 हजार टी-20 रन, टीम इंडिया को सीरीज में क्लीव स्वीप करवाने के अलावा विराट के पास चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा। वह फिलहाल अपने आरसीबी टीम के साथी ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ने से 24 रन दूर हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सी केवल दो मैच में 139 रन के साथ स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे है, जिसमें एक जादुई शतक भी शामिल है। विराट के नाम फिलहाल पांच मैचों में 116 रन हैं, जिसमें एक शानदार अर्धशतक गिना जाता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .