Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

तबाही मचाने के लिए एक नहीं दो तूफान एक्टिव, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/11/24
in राष्ट्रीय, समाचार
तबाही मचाने के लिए एक नहीं दो तूफान एक्टिव, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। जहां उत्तरी राज्य घने कोहरे की चपेट में है तो दूसरी तरफ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने एक नहीं दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है, जिससे कई राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

एक नहीं दो तूफान आने का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया। इसके असर से एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में 25 नवंबर के आसपास डिप्रेशन के रूप में तीव्र होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-श्रीलंका तटों की ओर बढ़ेगा। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ अब अफगानिस्तान और निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

आईएमडी ने भारी बारिश को ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25-29 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान केरल और तमिलनाडु तटों पर 26-27 नवंबर को 35-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भी बरसात हो सकती है।

यहां बढ़ रही ठंड

उत्तरी राज्यों में तापमान गिर रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 24 और 28-30 नवंबर को, हिमाचल प्रदेश में 27-29 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में 28-30 नवंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में धुंध छाने की संभावना है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। यही स्थिति गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भी है। देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के हिसार और राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .