मध्यप्रदेश में अब इस दिन से शुरू होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

आनंद अंकेला की रिपोर्ट


भोपाल l कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार पहला पेपर गणित का होगा। जबकि परीक्षा 19 जुलाई से शुरू होगी। इस संबंध में शिक्षा मंडल ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है।

बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया था। हालात को देखते हुए सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने का निर्देश दिया था। वहीं, स्थानीय परीक्षा वाली कक्षाओं के छात्रों का जनरल प्रमोशन किया गया था। जबकि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। अब शिक्षा मंडल ने नया टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *