Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : अब 15 से 23 साल वालों को भी मिलेगा इस योजना का लाभ

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/08/23
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : अब 15 से 23 साल वालों को भी मिलेगा इस योजना का लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत अब 15 से 23 साल तक के खिलाड़ियों को भी प्रदेश सरकार दो हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि देगी। अभी तक आठ से 14 साल के खिलाड़ी ही योजना से लाभान्वित होते थे। योजना का दायरा बढ़ने से प्रदेश के 6500 गरीब खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त 2022 में खेल दिवस पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की थी। पहले वर्ष में आठ से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी गई। प्रत्येक जिले से कुल 300 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें 150 बालिकाएं और 150 बालक शामिल किए गए। इन्हें खेल सुविधाओं के लिए हर महीने 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जा रही है।

खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर ने बताया कि इस खेल सत्र में दूसरे वर्ग के लिए यानी 15 से 23 आयु वर्ग के लिए योजना शुरू की जा रही है। खेल दिवस से इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक जिले से 200 खिलाड़ियों, यानी 100 लड़कियां और 100 लड़कों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश सरकार की इस पहल से हजारों खेल प्रतिभागों को राहत मिलेगी।

6500 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत प्रदेश के 6500 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। आठ से 14 आयु वर्ग में प्रदेश में 3900 खिलाड़ियों को योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 15 से 23 आयु वर्ग में 2600 खिलाड़ी और शामिल किए जाएंगे। खेल निदेशक सोनकर ने बताया कि फिलहाल, आठ से 14 वर्ष की आयु के ट्रायल चल रहे हैं। जल्दी 15 से 23 आयु वर्ग के ट्रायल भी शुरू कर दिए जाएंगे।

योजना पर 1.10 करोड़ रुपये मासिक खर्च होंगे

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में इस सत्र से 15 से 23 आयु वर्ग के के खिलाड़ियों के शामिल होने के बाद प्रदेश सरकार एक करोड़ दस लाख 50 हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति देगी। अभी तक इस पर 58 लाख 50 हजार रुपये मासिक खर्च हो रहे थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.