Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कुमायूं

उत्तराकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में आपदा

Frontier Desk by Frontier Desk
23/08/25
in कुमायूं
उत्तराकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में आपदा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • भारी बारिश से घर और गाड़ियां मलबे में दबी
  • सगवाड़ा गांव में युवती का शव बरामद
  • जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे

चमोली। उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टी में भारी बारिश से हालात सुधरे भी नहीं थे कि अब चमोली जिले के थराली विकासखंड के अलग अलग हिस्सों में बीती देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान देखने को मिला है। थराली के कोटड़ीप, राड़ीबगड़, अपर बजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत अन्य हिस्सों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। इस मानसून सीजन में काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से आई आपदा में कई लोग जान गंवा चुके हैं तो कई लोगों के घर जमींदोज हो गए हैं। कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात ऐसे हैं कि भारी बारिश से बाजार क्षेत्र में दुकानों में मलबा घुस गया है और कई मकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा है। वहीं चेपडो में अतिवृष्टि से भारी तबाही देखने को मिली है। यहां में एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिल रही है। इसके साथ ही सगवाड़ा गांव में भी एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दब गई। रेस्क्यू टीम ने शव को बरामद कर लिया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेज दिया गया है।

Now disaster in Tharali of Chamoli

नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर भी मलबा घुस गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान पहुंचा है। कई बाइकें और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी स्वयं मौके का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट की व्यवस्था की गयी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें मौके पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। अवरुद्ध मार्गों को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।

घटना के बाद लोग दहशत में हैं। भारी बारिश के बीच लोगों ने घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ली है। वहीं भारी बारिश से चेपड़ो बाजार में भारी नुकसान हुआ है, यहां 20 से अधिक दुकानें और एक दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दब गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति भी मलबे में दबा है, जिसकी तलाश जारी है। थराली बाजार में भारी भूस्खलन से दुकानों में अंदर मलबा घुस गया है। करीब पांच गाड़ियां मलबे में दबी हैं।

आपदा से संपर्क मार्ग बाधित

बता दें कि, देर रात चमोली जिले के थराली में अत्यधिक बारिश के कारण ऐसे हालात हुए हैं। 50 से अधिक छोटे बड़े वाहन मलबे में दब गए हैं, सड़कें भूस्खलन से पूरी तरह बंद हैं। थराली मुख्य बाजार में 108 एंबुलेस समेत 5 गाड़ियां मलबे में दबे हैं। सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं, पैदल आवाजाही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में संचार सुविधा भी बाधित हो गई है।

प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 23 अगस्त यानि आज के लिए कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .