Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

अब दरोगा नहीं कर पाएंगे आपकी गाड़ी का चालान, जारी हुआ आदेश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/12/23
in उत्तराखंड, देहरादून
अब दरोगा नहीं कर पाएंगे आपकी गाड़ी का चालान, जारी हुआ आदेश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : क्रिसमस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई. उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने इस पर अब एक्शन लिया है. सिटी में पेट्रोलिंग यूनिट (CPU) का गठन इसलिए किया गया था ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके. सीपीयू में तैनात पुलिस कर्मी ट्रैफिक की व्यवस्था को संभाले और शहर में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. ये पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रख सके. इसके ठीक उलट यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय सीपीयू का ध्यान हर समय वाहन चालकों का चालान करने पर रहता है. यह लापरवाही 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पुलिस अधिकारियों ने अपने आंखों से देखी है.

पुलिस के उच्चाधिकारी जब क्रिसमस से पहले देहरादून की सड़कों पर निरीक्षण करने निकले तो उन्होंने देखा कि शहर में सीपीयू ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय वाहनों के चालान करने में लगी है. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस के अधिकारियों ने देहरादून में सीपीयू और यातायात पुलिस में तैनात 23 दरोगाओं की चालान मशीन जब्त कर ली है. अब वह चालान नहीं कर पाएंगे. उनका काम शहर में सिर्फ यातायात का सही ढंग से संचालन करने का रह गया है. इसके लिए उनको निर्देशि दिए जा चुके हैं.

ट्रैफिक व्यवास्था सुधारने पर हो जोर

इस मामले पर कार्यवाहक पुलीस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार का कहना है कि यातायात समस्या को देखते हुए हमारी प्राथमिकता इस समस्या यातायात की तरफ ध्यान देना है न कि चालान करने पर है. पुलिस का प्रयास है कि भीड़भाड़ के समय यातायात व्यवथा की तरफ ध्यान दिया जाए, जिस समय यातायात कम हो उस समय चालान किया जाए. इसी को देखकर ये फैसला लिया गया है की अब सीपीयू के दरोगा वाहनों का चालान न करके शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का काम करेंगे.

अब तक इतने काटे गए चालान

आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में यातायात पुलिस ने साल 2021 में 1,07,886 चालान कर 6.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है. साल 2022 में चालान की संख्या बढ़कर 1.19 लाख पहुंच गई है. इस दौरान करीब नौ करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया. साल 2023 में 1.90 लाख चालान से 13 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया है.

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .