Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

अब किरायेदार का ऑनलाइन सत्यापन नहीं होगा मंजूर

Frontier Desk by Frontier Desk
16/08/24
in देहरादून
अब किरायेदार का ऑनलाइन सत्यापन नहीं होगा मंजूर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मूलनिवास के थाने से लानी होगी एनओसी

देहरादून। उत्तराखंड में भवन स्वामियों को ऑनलाइन सत्यापन कराने के बावजूद हजारों रुपए का चालान भुगतना पड़ सकता है। किरायेदारों के सत्यापन मामले में दूसरे राज्यों के रहने वालों को लेकर एनओसी अनिवार्य की गई है। ऐसे में यदि बाहरी राज्य के किरायेदार का आपने ऑनलाइन सत्यापन भी कराया है तो वो मान्य नहीं होगा।

उत्तराखंड में लाखों लोग अपनी रोजी-रोटी और शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस दौरान ये लोग प्रदेश में किराए पर भवन लेकर अपने रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करते हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उत्तराखंड के लोगों को भी भवन स्वामी के रूप में आय अर्जित होती है, लेकिन, अब कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुलिस विभाग की सख्ती भवन स्वामियों की जेब ढीली कर सकती है।

दरअसल, भवन स्वामी के रूप में अपने किराएदार का पुलिस सत्यापन करवाना जरूरी है। इस दौरान पुलिस ने ऑनलाइन सत्यापन की भी सुविधा दी है। जिसका इस्तेमाल हजारों भवन स्वामी करते हैं, लेकिन, अब पुलिस की सख्ती उत्तराखंड में भवन स्वामियों की मुसीबत बढ़ा सकती है।

इसके तहत उत्तराखंड से बाहर के लोगों ने भवन किराए पर लेने के दौरान उसका ऑनलाइन सत्यापन कराए जाने की बजाय मैन्युअल सत्यापन कराया जाना जरूरी होगा, यानी उत्तराखंड से बाहर के रहने वाले व्यक्ति को यदि भवन किराए पर दिया है और उसका ऑनलाइन सत्यापन भी करवाया गया है तो भी पुलिस निरीक्षण के दौरान ऐसे व्यक्ति को भवन किराए पर देने के लिए आपका 10000 रुपये का चालान काट सकती है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक उत्तराखंड से बाहर के निवासी ने उत्तराखंड में भवन किराए पर लेने के दौरान अपने स्थाई निवास के थाने से एनओसी लेनी जरूरी होगी। इसमें संबंधित किराएदार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है इसको लेकर संबंधित थाना लिखित रूप में एनओसी जारी करेगा।

इस एनओसी के आधार पर थाने में जाकर पुलिस सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद ही भवन स्वामी पुलिस की कार्यवाही से बच सकते हैं। उत्तराखंड के निवासियों ने भवन किराए पर लिए जाने में यह अनिवार्यता नहीं होगी। राज्य के लोगों ने भवन किराए पर लिए जाने के दौरान भवन स्वामी का ऑनलाइन सत्यापन कराया जाना मान्य होगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .