Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अब महंगे ईंधन से लोगों को मिलेगी राहत, किसानों की संवरेगी जिन्दगी, जानिए कैसे?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/10/22
in राष्ट्रीय, समाचार
अब महंगे ईंधन से लोगों को मिलेगी राहत, किसानों की संवरेगी जिन्दगी, जानिए कैसे?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सरकार देश में बढ़ते वायु प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए और पेट्रोल-डीजल में मिश्रण जैव ईंधन उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है. इसीलिए देशभर के अलग-अलग राज्यों में एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है. इसी कड़ी में एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट यूपी के गोंडा में बनकर तैयार है. यह प्लांट हर दिन 350 किलोलीटर एथेनॉल उत्पादन करने की क्षमता रखता है जो वर्तमान में बाकी प्लांट की तुलना में सर्वाधिक है. दुनियाभर में एथेनॉल बेस्ड पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ती जी रही है. एथेनॉल की उत्पादन प्रक्रिया में फसल या खाद्य पदार्थों के अपशिष्ट या अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, इससे वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है. एथेनॉल के कई फायदों के चलते इसके इस्तेमाल पर कई देश तेजी से काम कर रहे हैं.

भारत में भी एथेनॉल प्लांट की तेज गति से शुरुआत की जा रही है. केंद्र सरकार ने देशभर में करीब 199 प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दे रखी है. रिपोर्ट के अनुसार यूपी के गोंडा में एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट बन रहा है. 65 एकड़ में फैले इस प्लांट का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल किया था. इस एथेनॉल प्लांट को बनाने में करीब 455.84 करोड़ रुपये की लागत आई और यह प्लांट प्रतिदिन 350 किलोलीटर से अधिक एथेनॉल प्रोड्यूस करने की क्षमता रखता है. इस प्लांट की स्थापना से गोंडा के आसपास के जिलों के 60 हजार से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस प्लांट के संचालन के प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की आवश्यकता होगी.

एथेनॉल प्लांट में गन्ना, मक्का, सूखे चावल और किसी भी खाद्यान्न के बचे हुए कचरे का उपयोग किया जाता है. इससे प्रोड्यूस होने वाले जैविक ईंधन एथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है. केंद्र सरकार ने 2030 तक भारत के पेट्रोल-डीजल की खपत का 20 फीसदी तक इथेनॉल बनाकर सम्मिश्रण करने का लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी ने 10 फीसदी का लक्ष्य नवंबर 2022 तक रखा था, जिसे हासिल किया जा चुका है.

बरेली में भी बना है प्लांट
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एथेनॉल प्लांट को अगले महीने से चालू कर दिया जाएगा. ट्रायल शुरू किया जा चुका है. यहां गन्ना, ज्वार, मक्का, बाजरा, धान, गेहूं और अन्य तरह के बीजों के इस्तेमाल से एथेनॉल बनाया जाएगा और यह बीज सीधे किसानों से खरीदा जाएगा. जिससे किसानों की भी अपनी जिन्दगी संवारने का मौका मिलेगा. यह एथेनॉल प्लांट 25 एकड़ जमीन पर बना है. इसके अलावा द्वारकेश शुगर मिल में भी एथेनॉल प्लांट तैयार हो गया है. मिल में हर दिन 175 किलो लीटर एथेनाल बनाने का लक्ष्य है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .