Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

अब क्रिकेट में मैच के दौरान बदलेंगे खिलाड़ी, जानें क्या है BCCI का नया नियम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/09/22
in खेल संसार
अब क्रिकेट में मैच के दौरान बदलेंगे खिलाड़ी, जानें क्या है BCCI का नया नियम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली l क्रिकेट के खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी लगातार कोशिश करता रहता है। इसी पहल के तहत बीसीसीआई नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है। इस नियम के अनुसार हर मैच में दोनों टीमों के कप्तान 11 की बजाय 15 खिलाड़ियों का नाम मैच के लिए देंगे। इस नियम का नाम इम्पैक्ट प्लेयर होगा। शुरुआत में यह नियम भारत के घरेलू मैचों में लागू होगा। इसके बाद इसका असर और इसके आने से खेल में हुए बदलाव की समीक्षा की जाएगी। सब कुछ ठीक होने पर इसे आईपीएल में भी लाया जाएगा और भविष्य में आईसीसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इसे मंजूरी दे सकती है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है और इसी टूर्नामेंट में पहली बार यह नियम लागू किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बीग बैश में पहले ही ऐसा नियम है। इसे एक्स फैक्टर नाम दिया गया है। इस नियम के अनुसार 13 खिलाड़ी हर टीम में होते हैं और जरूरत के हिसाब से कोच और कप्तान किसी एक खिलाड़ी को पहली पारी के 10वें ओवर से पहले बदल सकते हैं। हालांकि, उसी खिलाड़ी की जगह नया खिलाड़ी आ सकता है, जिसने बल्लेबाजी नहीं की हो और एक ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो।

बीसीसीआई का सर्कुलर जारी
बीसीसीआई ने सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें इस नियम से जुड़ी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कुछ नया लाने की तैयारी की जा रही है। इससे यह फॉर्मेट और भी रोमांचक होगा।

क्या ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम?
इस नियम के आने पर दोनों टीमों के कप्तान टॉस के समय अपनी 11 खिलाड़ियों की टीम बताएंगे और चार सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों के नाम भी देंगे। इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को मैच के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किसी भी खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया जा सकेगा। ऐसे में जिस खिलाड़ी को सब्सटीट्यूट किया जाएगा, वह मैच से बाहर होगा, जबकि बाकी का मैच इम्पैक्ट प्लेयर खेलेगा। मैच के दौरान फील्डिंग भी वही खिलाड़ी करेगा। कप्तान या टीम मैनेजमेंट को इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करने से पहले अंपायर को सूचना देनी होगी।

अगर टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किसी गेंदबाज को शामिल करती है तो उसे पूरे चार ओवर करने की छूट होगी। इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि उसने कितने ओवर किए थे। दोनों टीमें पारी के 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकेंगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .