Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

अब पाकिस्तान को दिखाएगी टीम इंडिया, वनडे में कैसे बनते हैं वर्ल्ड नंबर वन?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/01/23
in खेल संसार
अब पाकिस्तान को दिखाएगी टीम इंडिया, वनडे में कैसे बनते हैं वर्ल्ड नंबर वन?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वो कहते हैं ना यू मिस, आई हिट. बस कुछ वैसा ही प्लान टीम इंडिया का है. पाकिस्तान ने जो मौका मिस किया, अब उसे भारत लूटेगा. आप कहेंगे कैसे? तो बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में थी तो बाबर आजम एंड कंपनी के पास मौका था, वनडे में वर्ल्ड नंबर वन बनने का. लेकिन, वो मौका चूक गए. अब टीम इंडिया उन्हें दिखाएगी कि वनडे में वर्ल्ड नंबर वन बना कैसे जाता है?भारत दौरे पर आई वही कीवी टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए भी 50 ओवर फॉर्मेट में नंबर वन बनने का मौका लेकर आई है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. और, इस सीरीज में गणित कुछ ऐसा बैठ रहा है, जिससे भारत नंबर वन टीम बन सकता है.

भारत और न्यूजीलैंड 3 वनडे मैचों की सीरीज में उतरने वाले हैं. लेकिन, इस सीरीज से पहले टीमों की वनडे रैंकिंग का गणित क्या कहता है? मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से यानी सीरीज शुरू होने से पहले भारत 110 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर 4 पर है. मतलब वो न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से पीछे है.

पाकिस्तान ने जो चूका, भारत लूटेगा वो मौका!
मौजूदा वनडे रैंकिंग में टॉप पर काबिज न्यूजीलैंड के 117 रेटिंग अंक हैं. इंग्लैंड के 113 रेटिंग पॉइंट हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया 112 पॉइंट लेकर तीसरे नंबर पर है. अब अगर टीम इंडिया वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करती है तो वो न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ नंबर वन टीम बन जाएगी. मतलब सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद उसके 114 रेटिंग पॉइंट हो जाएंगे और वो वर्ल्ड नंबर वन वनडे टीम होगी.

भारत से क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड का क्या होगा?
अब सवाल है कि भारत तो वनडे की नंबर वन टीम बन जाएगा लेकिन वो जिसका क्लीन स्वीप करेगा यानी न्यूजीलैंड, उसका क्या होगा? तो क्लीन स्वीप के चलते उसके घटकर 111 रेटिंग पॉइंट हो जाएंगे और वो नंबर चार की पोजीशन पर खिसक जाएगा. इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले की ही तरह दूसरे और तीसरे नंबर बने रहेंगे.

पाकिस्तान ने ऐसे गंवाया मौका
न्यूजीलैंड की टीम जब 3 वनडे की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान दौरे पर थी, तो बाबर आजम एंड कंपनी के पास भी नंबर वन बनने का मौका था. उन्हें भी क्लीन स्वीप करना था. लेकिन वो क्लीन स्वीप के बजाए, सीरीज गंवा बैठे. नतीजा ये हुआ कि वो मौजूदा वनडे रैंकिंग में 5वें नंबर पर हैं.

देखेगा पाक, भारत को जमाते वनडे में धाक!
भारत की टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर ट्रेलर दिखा चुकी है. अब बारी न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी पिक्चर को दोबारा रिलीज करने की है. उम्मीद है कि कीवियों के खिलाफ सीरीज में ऐसा ही होगा, और भारत, पाकिस्तान को ये दिखाने और बताने में कामयाब रहेगा कि वनडे में नंबर वन बना कैसे जाता है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .