अब Google Maps पर बदला देश का नाम!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की तरफ से शुरू हुई देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की मुहिम को अब गूगल ने भी मान्यता दे दी है। अगर आप गूगल मैच के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो रिजल्ट में आपको साउथ एशिया का एक देश दिखेगा। साथ ही आपको तिरंगे का डिजिटल कोड भी नजर आएगा। खास बात यह है कि गूगल मैप पर हिंदी या अंग्रेजी में भारत टाइप करने पर इंडिया लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी तक गूगल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गूगल ने पृष्ठिभूमि में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

दरअसल, भारत में गूगल यूजर्स के लिए यदि आप हिंदी भाषा में ध्यान से देखें तो गूगल अब इंडिया के बजाय भारत शब्द का उपयोग करना पसंद कर रहा है। इसके अलावा अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन में हमेशा अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत दिखाया जाता है। गूगल ट्रांसलेशन भारत के लिए हिंदुस्तान और भारतवर्ष जैसी अन्य संज्ञाएं भी इस्तेमाल करता है।

रेल मंत्रालय ने दिया ये प्रस्ताव

हाल ही में रेल मंत्रालय ने केंद्रीय कैबिनेट को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें इंडिया शब्द की जगह देश का नाम भारत करने की मांग उठाई गई है।

जी-20 में दिखी थी बदलाव की पहली झलक

सितंबर में दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की पहली झलक दिखी थी। जब डिनर के लिए राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया तो उस पर राष्ट्रपति का नाम प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। जब पीएम मोदी सेशन को संबोधित कर रहे थे तो उनकी नेमप्लेट पर भी भारत लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *