अब विदेश में भी गूंजेगा का ‘हर हर महादेव’ का नारा, लंदन में विराजेंगे काशी विश्वनाथ

वाराणसी: महादेव का प्रिय सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू है. श्रद्धालु भगवान महादेव की भक्ति के नशे में डूबे हुए हैं, गली, चौराहों, सड़कों पर हर हर महादेव का नारा गुंजायमान हो रहा है. इस दौरान भगवान शिव की नगरी काशी में भी भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है. सावन के इस पवित्र महीने में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए जहां लाखों की संख्या में शिवभक्त विश्वनाथ धाम में पहुंच रहे हैं तो वहीं अब लंदन में रहने वाले भोले भक्तो को उनके ही शहर में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन मिलेगा.

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर लंदन में भी बाबा श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाया गया है, इस मंदिर में दो दिनों के बाद काशी से शिवलिंग ले जाकर स्थापित किया जाएगा. लंदन में शिवलिंग की स्थापना से पहले धर्म की नगरी काशी में तीन दिन तक 108 ब्राह्मणों की मौजूदगी में नाट्यकोटी समुदाय के लोगों ने विशेष अनुष्ठान किया है.

रुद्राष्टकम पूजन के जरिए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई.अब यह शिवलिंग काशी से लंदन ले जाया जाएगा, जहां पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग को स्थापित को स्थापित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *