Saturday, June 7, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

रूस के दौरे पर नहीं जाएंगे NSA अजित डोभाल, इस वजह से रद्द हुआ दौरा ?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/05/25
in राष्ट्रीय, समाचार
रूस के दौरे पर नहीं जाएंगे NSA अजित डोभाल, इस वजह से रद्द हुआ दौरा ?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल रूस की राजधानी मास्को में 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित होने वाली 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक हाई रिप्रजेंटेटिव्स फॉर सिक्योरिटी इशूज में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार, डोभाल की इस यात्रा को उनके मौसमी फ्लू की वजह से रद्द किया गया है। सूत्रों ने बताया कि, NSA अजित डोभाल को इस बैठक में भाग लेना था, लेकिन मौसमी फ्लू की स्थिति के चलते वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, डोभाल जल्द ही रूस के साथ रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर द्विपक्षीय बातचीत की उम्मीद रखते हैं।

डोभाल के रूस जाने की थी चर्चा

पिछले हफ्ते यह संकेत दिए गए थे कि अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) इस सप्ताह रूस की यात्रा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सेंट पीटर्सबर्ग में BRICS सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और दोनों नेताओं के बीच हाथ मिलाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

रूस में भारतीय दूतावास द्वारा टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा गया था कि, राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की सराहना की थी और द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मामलों की अहम भूमिका को रेखांकित किया था। उन्होंने भारत की ओर से इस क्षेत्र में संवाद बनाए रखने के प्रयासों की भी सराहना की थी।

BRICS बैठक के दौरान डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सेर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की थी। उस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास पर आधारित बहु-स्तरीय राजनीतिक संवाद की महत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया था।

रूसी दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, नई दिल्ली विश्व मंच पर मास्को के समान विचारधारा वाले प्रमुख साझेदारों में से एक है, जिसकी मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। दोनों देश 21वीं सदी की चुनौतियों का मिलकर सामना कर रहे हैं। बयान में यह भी जोड़ा गया कि जुलाई में हुए भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन को भी खास महत्व दिया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.