कार्यक्रम में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा की कोरोना महामारी आज देश के लिए अभिशाप बन गई है। जिसमें हमें स्वयं को सुरक्षित रहना है , संयमित रहना है और अधिक से अधिक पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना है । जिससे हम प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त कर सकें क्योंकि प्रकृति ही अपने आप इस महामारी को नष्ट कर देगी जैसा कि आप देख रहे हैं आज अस्पतालों में ऑक्सीजन का अभाव है । यहां तक की अस्पतालों में मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं । यदि हम सुरक्षित रहें अपने आपको सामाजिक दूरी सोशल डिस्टेंस मास्क आदि का प्रयोग करते रहे और प्रकृति और गाय की सेवा करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश इस महामारी से निजात पा सकता है साथ ही वर्ष भर लगाए हुए पौधों के सिंचाई के माध्यम की भी जानकारी दी जिसमें पुरानी पेट की बोतल को नीचे से काटकर और ढक्कन में छोटा सा छेद कर पेड़ की जड़ में उल्टा गाड़ दिया जाए और समय-समय पर उसमें पानी भर दिया जाए तो वह पेड़ को जितना भी पानी आवश्यक होता है वह उस बोतल में संरक्षित पानी से पूर्ति कर सकें।नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us