ऋषिकेश : सड़क दुर्घटना में आगरा खाल निवासी स्कूटी सवार की मौत, खारास्रोत के पास की घटना

ऋषिकेश : रविवार शाम मुनि की रेती इलाके में सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी. घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित खारा स्रोत इलाके के पास की है. मृतक टिहरी जिले के आगरा खाल का रहने वाला है और बताया जा रहा है ऋषिकेश में किसी होटल में काम करता था.

स्कूटी सवार ब्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र बचन सिंह (42) साल के तौर पर हुई है. स्कूटी सवार ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी. कारण दुर्घटना में सर पर अत्यधिक चोट लगने से और खून बहना बताया जा रहा है. वहीँ अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गयी है. मामले की मुनि की रेती पुलिस जांच कर रही है. किसी ने पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बुलेंस शव को सरकारी हॉस्पिटल ले कर आयी. वहां से मृतक को एम्स ऋषिकेश भेज दिया है पोस्टमॉर्टम के लिए. मृतक के परिजन सूचना मिलने के बाद गाँव से ऋषिकेश पहुँच गए हैं. वहीँ 108 एम्बुलेंस में सेवा में EMT अनुज और पायलट संजय राणा रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *