Monday, June 16, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

एक कदम रंगकर्म की ओर..

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/05/23
in मुख्य खबर, साहित्य
एक कदम रंगकर्म की ओर..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गौरव अवस्थी


वह क्षण जैसे जैसे नजदीक आ रहा था, दिल की धड़कन तेज होती जा रही थी। मन में तरह तरह के विचार उमड़ने घुमड़ने लगे। कर पाऊंगा या नहीं। कहीं हमारी वजह से पूरे किए धरे पर पानी न फिर जाए। पहली बार नाट्य प्रस्तुति में छोटी सी सही एक भूमिका निभानी थी। प्रैक्टिस की थी पर मंचीय प्रस्तुति आसान नहीं होती। कहना सरल होता है पर करना कठिन।

बहरहाल, जिनके नाम की प्रस्तुति (आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी) थी, मन ही मन उन्हीं को याद करके ताकत बटोरी और कूद पड़े गंगा में। रपट पड़े..तो कतई नहीं कहेंगे। ओखली में सिर खुद जो डाला था। जैसे-तैसे अपनी तय एक ग्रामीण की भूमिका निभाई। कितनी अच्छी, कितनी खराब, यह तो दर्शक ही जानें या बताएं पर साथी कलाकार तो नंबर बढ़ा-चढ़ाकर दे रहे थे। अपने तो अपनाइयत दिखाएंगे ही। इसमें कुछ नया न गलत। एक बात तो सौ फीसदी सच है। नया नया होता है। उसका असर पड़ेगा ही। उम्र और अनुभव कितना ही हो?

यह सच है कि जीवन में कभी जो सोचा नहीं था, वह घटित होते जा रहा है। वह पत्रकारिता हो। आचार्य स्मृति संरक्षण अभियान हो या अब रंगकर्म। बस संतोष यही है कि शुरुआत आचार्यश्री के जीवन वृत्त पर केंद्रित नाटक ‘ हमारे आचार्य जी ‘ से ही हुई। वही आचार्य जी, जिनने जीवन की दिशा बदल दी। दृष्टि बदल दी। दिशा-दृष्टि बदलेगी तो दशा अपने आप बदलेगी ही।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान के रजत पर्व मना रहे राष्ट्रीय स्मारक समिति से जुड़े सभी साथियों को इस बात पर संतोष होना चाहिए कि भोपाल के आचार्य- सप्रे युगीन प्रवृत्तियों और सरोकार विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन में जिनने भी विद्वान साहित्यकारों- पत्रकारों ने हमारे आचार्य जी नाटक देखा, उनका यह मत रहा कि महान साहित्यकारों के साहित्य पर नाटकों का मंचन तो हुआ। खूब हुआ पर किसी साहित्यकार के जीवन पर खेला गया यह नाटक पहली बार ही देखा। अब विद्वानों की बात सच है या ग़लत, इसे प्रमाणित तो दूसरे विद्वान ही करेंगे। फिलहाल, हम तब तक अपने मुंह मियां मिट्ठू बने रहते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.