Saturday, May 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

ऑपरेशन प्रहार : पुलिस महानिदेशक ने की हाईलेवल समीक्षा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
15/05/26
in देहरादून
ऑपरेशन प्रहार : पुलिस महानिदेशक ने की हाईलेवल समीक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों तथा सभी जनपदों, एसटीएफ एवं जीआरपी के वरिष्ठ / पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विगत एक माह से संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की विस्तृत समीक्षा की गई।

अभियान के तहत पिछले एक माह में 1,400 से अधिक वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट में 40 आरोपियों पर कार्रवाई हुई, जबकि 130 से अधिक लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत निरोधात्मक कदम उठाए गए। राज्यभर में 66 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जांच में इनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े पाए गए।

पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों तथा सभी जनपदों, एसटीएफ एवं जीआरपी के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विगत एक माह से संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान… pic.twitter.com/fI2JSnypIB

— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 14, 2026

वहीं एसटीएफ ने देहरादून से विक्रांत कश्यप को अवैध पिस्टल और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन “अल बरक ब्रिगेड” के संपर्क में था। इसके अलावा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया लिंक ब्लॉक कराए और 50 से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करवाए। यात्रा रजिस्ट्रेशन, होटल और हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्त अभियान चलाया। रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, फर्जी नंबर प्लेट और हूटर के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए, 900 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2 हजार वाहन सीज किए गए। राज्यभर में होटल, बार, पब, ढाबों और स्पा सेंटरों की व्यापक जांच की गई। 18 हजार से ज्यादा प्रतिष्ठानों की चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले 1,200 से अधिक लोगों पर कानूनी कार्रवाई हुई। वहीं किरायेदारों, पीजी, फ्लैट, होटल और आश्रमों में चलाए गए सत्यापन अभियान में 40 हजार से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया।

पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संगठित अपराध के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी और अधिक सख्ती और प्रभावशीलता के साथ जारी रहेगा।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एमध्कार्मिक श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार कृष्ण कुमार वी.के., पुलिस महानिरीक्षक, साइबर नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा, धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .