नैनीताल। मुखानी थाने के पूर्व एसओ और महिला के बीच रिश्वत की डील थाने के बाहर प्राइवेट कार में डील हुई। महिला ने इस बीच आवाज रिकार्ड कर ली। इसी को साक्ष्य मानकर वह डीजीपी के बाद हाईकोर्ट में पहुंची। तब जाकर मंगलवार देर रात पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज किया।
पीडि़त महिला अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने की गुहार लगा रही थी। दो माह पहले वह थाने के बाहर आई। इस बीच पूर्व एसओ दीपक बिष्ट महिला की कार में गए।
कार के अंदर पूर्व एसओ और महिला के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। महिला का आरोप है कि पूर्व एसओ ने आरोपित को गिरफ्तार करने की एवज में पांच लाख रुपये और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। महिला ने दोनों की बीच हुई पूरी आडियो रिकार्डिंग मोबाइल में कैद कर ली थी। मंगलवार को मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज किया है।
रामनगर सीओ करेंगे विवेचना
एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि महिला के आरोप गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है। पीडि़ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
एसपी क्राइम की जांच में निलंबित हुए
एसएसपी ने बताया कि डीजीपी अशोक कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। पहले जांच सीओ विभा दीक्षित को सौंपी गई। इसके बाद एसपी क्राइम ने मामले की जांच की। एसपी क्राइम की रिपोर्ट पर पूर्व एसओ को निलंबित किया गया था। उन्होंने बताया एसपी क्राइम के कांवड ड्यूटी जाने के बाद एसपी सिटी ने जांच की।
