Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

भारत में आतंकी गतिविधियों को तेज करने पाकिस्तान खरीद रहा ये खतरनाक हथियार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/11/21
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
भारत में आतंकी गतिविधियों को तेज करने पाकिस्तान खरीद रहा ये खतरनाक हथियार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली l जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन कर उनका सफाया कर रहे हैं. एलओसी पर कड़ी सख्ती के चलते आतंकी देश में घुसने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर घाटी में घटते आतंकियों की संख्या से परेशान है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान ने आतंकियों के घुसपैठ का एक नया प्लान तैयार किया है. जिसके तहत वो पानी के जरिए आतंकियों को भेज सकता है. इसपर उसने काम करना शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान कई विदेशी कंपनियों से अपनी स्पेशल फोर्सेज के लिए छोटे अंडरवॉटर क्राफ्ट खरीद रहा है. यानी वो वाहन, जिन्हें पानी के भीतर संचालित किया जा सकता है. इन अंडरवॉटर क्राफ्ट की खास बात ये है कि यह 4 से 5 किलोमीटर की गहराई में भी आसानी से संचालित हो सकते हैं. ये वजन में हल्के हैं और इनपर 6 से 8 लोग सवार हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल छोटे तकनीकी ऑपरेशंस के लिए किया जा सकता है. खबर है कि पाकिस्तान अपनी स्पेशल फोर्सेज को मजबूत करने के नाम पर ये उपकरण खरीद रहा है. लेकिन वास्तव में इसका इस्तेमाल आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए करेगा.

भारत के खिलाफ हो सकता है इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विस इंटेलीजेंस) इसका इस्तेमाल भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए कर सकती है. यानी अब छोटी नदी और नालों के जरिए आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की जाएगी. खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) को जानकारी मिली है कि आतंकवादी भारत पाकिस्तान सीमा और एलओसी पर बने नालों की रेकी कर रहे हैं. यहां गोताखोरों की मदद लेकर या दूसरे तरीकों से आतंकियों को पानी के जरिए रास्ता पार कराया जाएगा.

आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की नेवी और पाकिस्तान की सेना लश्कर समेत कई आतंकी गुटों को वॉटर कॉम्बैट ट्रेनिंग दे रही है. यानी इन्हें सिखाया जा रहा है कि समुद्र, नदी या फिर छोटे नालों के जरिए किस तरह घुसपैठ करनी है. ताकि आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .