Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

पहलगाम हमले के बाद उकसावे भरी कार्रवाई है पाक का मिसाइल टेस्ट !

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/05/25
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
पहलगाम हमले के बाद उकसावे भरी कार्रवाई है पाक का मिसाइल टेस्ट !
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। भारत ने इस हरकत को स्पष्ट तौर पर उकसावे की कार्रवाई माना है। पूरी मामले से वाकिफ लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान की सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल 450 किलोमीटर तक मार कर सकती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने निर्धारित दायित्वों और मानदंडों के तहत मिसाइल परीक्षण करने की अपनी योजना के बारे में भारत को पूर्व में सूचना दे दी थी।

पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, ‘इस परीक्षण का उद्देश्य सैनिकों की ऑपरेशनल तत्परता सुनिश्चित करना है। साथ ही, मिसाइल की एडवांस्ड नेविगेशन सिस्टम और गतिशीलता विशेषताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को परखना था।’ बयान में कहा गया कि मिसाइल टेस्ट एक्सरसाइज इंडस का हिस्सा था, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मिसाइल परीक्षण स्पष्ट रूप से उकसावे की कार्रवाई है।

पाकिस्तानी मिसाइल परीक्षण पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारत ने हमले के सीमा पार संबंधों का हवाला देते हुए घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प लिया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित कई वैश्विक शक्तियों ने आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आह्वान किया है।

पाकिस्तान संघर्ष विराम का कर रहा उल्लंघन

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि पाकिस्तान लगातार नौसैनिक चेतावनियां जारी कर रहा है, अरब सागर में नौसैनिक अभ्यास बढ़ा रहा है। पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवादी हमले के अपराधियों, समर्थकों और षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को आतंकवादी हमले पर भारत के जवाब के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता है।

पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कई कदम

भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदमों की घोषणा करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, अटारी स्थित एकमात्र भूमि सीमा परगमन चौकी को बंद कर दिया था और राजनयिक संबंधों को और कमतर कर दिया था। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले व्यापार सहित भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी थी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताजा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से पड़ोसी देश से सभी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी। साथ ही सभी डाक सेवाओं को भी निलंबित कर दिया और भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .