Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

‘पनौती-ए-आजम’: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस का एक और पोस्टर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/11/23
in राष्ट्रीय, समाचार
‘पनौती-ए-आजम’: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस का एक और पोस्टर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘पनौती’ वाला बयान देने पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। बावजूद इसके कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ एक और पोस्टर जारी कर दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में 1960 में बनी ऐतिहासिक ड्रामा मूवी मुगल-ए-आजम की पैरोडी है। PM मोदी को पर्दे के पीछे से झांकते हुए दिखाया गया है और बोल्ड टेक्स्ट में लिखा गया है ‘पनौती-ए-आजम’ (Panauti-e-Azam)। कांग्रेस की पंजाब इकाई ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा ही पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ पंजाबी में लिखा है कि अब समय आ गया है। पोस्टर में, प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला एक कैरिकेचर नाचते हुए दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में कोविड​​​​-19, चंद्रयान-2, विश्व कप 2023 फाइनल और नोटबंदी दिखाए गए हैं।

PANAUTI-E-AZAM pic.twitter.com/sny5TRX886

— Congress (@INCIndia) November 24, 2023

कांग्रसे ने वर्ल्ड कप में हार के लिए PM को जिम्मेदार ठहराया

बता दें कि ICC मेन्स वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद राहुल ने ‘PM का मतलब पनौती मोदी’ बताया था। इससे भाजपा भड़क गई। 21 नवंबर को राजस्थान के बालोतरा में रैली को संबोधित करते हुए भी राहुल गांधी ने अहमदाबाद में भारत की हार का जिक्र किया। हार को मुद्दा बनाकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने उनका ‘पनौती’ कह डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्टेडियम में जाना अपशगुन साबित हुआ। वे नहीं जाते तो हम विश्व कप जीत जाते। राहुल गांधी ने विश्व कप में हार के लिए PM मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि PM मोदी के आने से पहले भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही वे स्टेडियम पहुंचे, वैसे ही हमारी टीम की स्थिति खराब होने लगी। यह कहते हुए राहुल गांधी का वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है।

राहुल गांधी का राजस्थान रैली का वीडियो भी वायरल हो रहा

वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे लड़के (खिलाड़ी) विश्व कप जीत जाते, लेकिन ‘पनौती’ ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद टीम इंडिया की सराहना की थी। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस की शिकायत दी, जिस पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। नोटिस में आयोग ने उन्हें भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने राजस्थान में अपने अभियान के दौरान अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और असत्यापित आरोप लगाए। वहीं यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बिना किसी हिचक के ऐसे शब्द इस्तेमाल किए हों। कांग्रेस पहले उन्हें चौकीदार चोर, मौत का सौदागर, नीच आदमी से लेकर ‘चाय वाला’ कहती आई है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .