हरिद्वार: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में हर की पैड़ी से हुई शुरुवात, दिग्गज नेता रहे मौजूद, हुआ जगह-जगह स्वागत

हरिद्वार : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने कमर कस ली है. शनिवार को कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा के जरिये कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा। उत्तराखंड की सत्ता में वापसी के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाया। हरकी पैड़ी से शुरू हुई दूसरे चरण की परिर्वतन यात्रा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज शामिल हुए।इस दौरान जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

परिवर्तन रैली में शिरकत करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक तिवारी व् अन्य नेतागण

शनिवार को परिवर्तन यात्रा में हरकी पैड़ी पर खुद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और सह प्रभारी दीपिका पांडे कार्यकर्त्ताओं का स्वागत और उत्साहवद्र्धन करते दिखे। इतना ही नहीं यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाने के लिए भाजपा पर जमकर हमला बोला। हालाँकि मुख्यमंत्री खुद बगल के शहर ऋषिकेश में जन आशीर्वाद रैली में शिरकत कर रहे थे. कांग्रेस की रैली में आज महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून आदि का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को फेल बताते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील की। रैली भूपतवाला राधा कृष्ण धाम, हरकी पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिवमूर्ति, पुराना रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती, भेल सेक्टर चार होते बहादराबाद पहुंची। बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक रैली की अगुआई कर रहे थे। यात्रा में युवाओं और महिलाओं की भी अच्छी खासी भागेदारी रही। यात्रा में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर, अनिल भास्कर, बीना कपूर, अंजू मिश्रा, नीरज साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा के पहुंचने पर भीड़ के साथ अपनी मजबूत दावेदारी की।ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की गयी. हाथ में पार्टी का झंडा और अपने चहेते नेता के कटआउट के साथ दिग्गजों का अपनी ओर ध्यान भी आकृष्ट किया।

वहीँ हरिद्वार में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में आज उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नहीं पहुंचे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। हालांकि उनकी पुत्री अनुपमा रावत यात्रा में शामिल हुई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हाईकमान के आदेश पर उनके पंजाब में होने और यात्रा में दूसरे दिन शामिल होने की जानकारी दी।सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने और जनता को भाजपा सरकार की नाकामी बताने के लिए कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इससे पहले कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी है.पार्ट एक में, ये पार्ट दो था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *