Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें : महाराज

Frontier Desk by Frontier Desk
10/05/25
in देहरादून
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें : महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

यात्रियों से अधिक दाम वसूली की फैलाई जा रही अफवाह

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इधर-उधर की पुरानी भ्रामक वीडियो पोस्ट कर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी सभी अफवाहों से सावधान रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा रुटों पर बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपने काम धंधे करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदेश की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थित दुकानों से यदि यात्रियों को कोई वस्तु मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अधिक दाम पर मिलती है तो उसका सबसे प्रमुख कारण वस्तुओं के वहां तक पहुंचने पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत में आने वाली वृद्धि है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक वीडियो या तथाकथित सूचना पोस्ट कर यात्रियों को भ्रमित न करें।

महाराज ने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भवः की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखने के साथ-साथ उचित मूल्य पर यात्रियों को दें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से अधिक दाम वसूलता है तो यात्री अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 26,49, 640 (छब्बीस लाख उन्चास हजार छह सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,45,31,172 (बारह करोड़ पैंतालीस लाख इक्कीस हजार एक सौ बहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .