इन 20 देशों के लोग कर सकेंगे भारत में UPI पेमेंट, RBI बैठक में हुआ ये ऐलान

नई दिल्ली :आज RBI यानि भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक हुई. आज बैठक का तीसरा और अंतिम दिन था. ये बैठक 3 दिन से जारी थी. बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. आपको बता दें, रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई गई है. नया रेपो रेट अब 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है. इन सब के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने और भी बड़े ऐलान किए हैं. आइए जानते हैं क्या है वो बड़े ऐलान.

G-20 देशों के टूरिस्ट्स को सबसे पहले मिलेगी ये फैसिलिटी
मॉनिटरी बैठक में RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि अब भारत में विदेश से आने वाले पर्यटक भी UPI इस्तेमाल कर सकेंगे. भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए भी UPI की सुविधा को शुरू की जाएगी. फॉरेन टूरिस्ट्स के लिए UPI सुविधा जल्द शुरू की जाएगी. हालांकि, ये सुविधा सिर्फ कुछ ही एयरपोर्ट्स पर अवेलेबल होगी. इस सुविधा का इस्तेमाल पहले G20 से आने वाले यात्रियों के लिए होगा.

जी-20 दुनिया के विकसित और विकासशील देशों का एक ग्रुप है. इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि यूपीआई के जरिए जनवरी में 1.3% बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसेक्शन हुआ है.

UPI से कैसे होते हैं पैसे ट्रांसफर
UPI एक डिजिटल मनी ट्रांसफर करने वाला टूल है. डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत इसे पैसों के लेन-देन को आसान बनाने के लिए इसको शुरू किया गया था. UPI से आप चुटकियों में एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेज सकते हैं. यूपीआई की मदद से, मोबाइल प्लेटफॉर्म पर दो पार्टियां एक-दूसरे को डिजिटली पैसे भेज सकती हैं. ये ट्रांसेक्शन पूरी तरह से सेफ होता है. दो पार्टियों में पर्सन टू पर्सन या पर्सन टू मर्चेंट के बीच भी पैसों का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. किसी भी यूपीआई में बैंक खाता जोड़ने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपके बैंक में UPI की फैसिलिटी मौजूद हो और आपके फोन में UPI एप्लीकेशन होने से काम और आसान हो जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *