देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा जिला देहरादून के सभी 17 मंडलों में

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून के सभी 17 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने स्वयं मसूरी मंडल के शेरा गांव में वृक्षारोपण के साथ साल फल वितरण किया व टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। विकास नगर में जिला महामंत्री अरुण मित्तल के नेतृत्व में वृक्षारोपण व फल वितरण किया गया।डोईवाला के सरकारी अस्पताल में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में फल वितरण किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर
पौधारोपण करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

ऋषिकेश मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा मां गंगा में दूध अभिषेक कर नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। चकराता, सहसपुर, हरबर्टपुर रानीपोखरी, माजरी ग्रांट, सहिया, कालसी, श्यामपुर सहित सभी मंडलों में सेवा कार्य किए गए ।इन कार्यों में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल ,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, शरद रावत ,वीर सिंह चौहान, विक्रम सिंह नेगी ,भारत मनचंदा पंकज शर्मा, सुमन काशव, मंडल अध्यक्ष राज कुमार अनुज गुलेरिया दाताराम नवीन रावत दिनेश सती सुखदेव फर्सवाण राजेंद्र मनवाल अमर सिंह चौहान गणेश रावत मोनिका अग्रवाल रतन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *