PM मोदी ने इसे दिया ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय, बड़े देशों को हो रहीं दिक्कत!

पुणे: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वहां फंसे तमाम भारतीयों को सफल वापस निकालने का तेजी से किया जा रहा है. इसे ‘ऑपरेशन गंगा’ का नााम दिया गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय भी दिया.

‘बढ़ते भारत के प्रभाव को जाता श्रेय’
PM मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी (Symbiosis University) के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘हम ऑपरेशन गंगा के माध्यम से युद्ध क्षेत्र से हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकाल रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह भारत का बढ़ता प्रभाव ही है जिसकी वजह से वह यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से हजारों विद्यार्थियों को स्वदेश वापस ला पाया है’

‘बड़े देशों को हो रहीं दिक्कतें’
उन्होंने कहा कि हमने सफलतापूर्वक COVID और अब यूक्रेन में स्थिति का प्रबंधन किया. बड़े देशों को भी ऐसा करने में कठिनाई हो रही है, लेकिन यह भारत की बढ़ता लचीलापन है कि हजारों छात्रों को निकाला गया है.

13 हजार से ज्यादा लोगों का हुआ रेस्क्यू
केंद्र ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन में गहराते संकट के बीच भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत वहां से 13,700 नागरिकों को निकालकर स्वदेश लेकर आई है जिसके लिए पिछले सप्ताह विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *