पीएम ऋषिकेश आये पर अंकिता हत्याकांड पर एक शब्द भी नहीं बोले : गुनसोला

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते टिहरी लोकसभा के तहत वार्ड 93 मिटठी बेरी में मसूरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली के नेतृत्व में जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडिया लाइंस के सदस्य शिवप्रसाद देवली व राजेन्द्र नेगी ने की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी मां गंगा की धरती ऋषिकेश आये पर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर एक शब्द भी नहीं बोले, उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर जहां भाजपा मौन है।

गुनसोला ने कहा कि प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि ऋषिकेश की रैली में पीएम मोदी अंकिता पर कुछ कहेंगे, लेकिन इतनी हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मुंह से इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुए।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व मसूरी विधानसभा प्रत्याशी गोदावरी थापली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि देवी, प्रदीप सिटू, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मनमोहन मल्ल, दीप बोहरा, सुशान्त बोहरा, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश राठौर, सुखविन्दर कौर, जगमोहन गुसाई, छोटेलाल, रजनी देवी, संगीता, सर्वेश कुमारी, कमलेश, रानी देवी, दलीप सिंह नेगी व बाबू भाई आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *