पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, जानिए इनकी विशेषताएं

मुंबई/नई दिल्ली : पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

अटल सेतु की विशेषताएं

  • 21.8 किमी लंबा है अटल सेतु
  • 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
  • 2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
  • 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *