Sunday, July 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

शिक्षा समागम में पीएम मोदी ने सुनाई काशी के सरकारी स्‍कूल के बच्‍चों की टैलंट की कहानी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/07/22
in राष्ट्रीय, समाचार
शिक्षा समागम में पीएम मोदी ने सुनाई काशी के सरकारी स्‍कूल के बच्‍चों की टैलंट की कहानी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वाराणसी: पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी के रुद्राक्ष सम्मेलन केंद्र में उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। यहां अपने संबोधन में मोदी ने शिक्षाविदों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ी के बच्‍चों की मेधा के अनुरूप शिक्षा संस्‍थानों को तैयार करें। मोदी ने नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की।

वाराणसी के सरकारी के स्‍कूल के बच्‍चों से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए मोदी बोले, ‘मैं अभी एक कार्यक्रम करके आ रहा हूं। यहां मध्याह्न भोजन के लिए सेंट्रलाइज्ड किचन का काम था। वहां मुझे मेरी काशी के सरकारी स्कूल के 10-12 साल के बच्चों के साथ गप्प गोष्ठी करने का अवसर मिला। वहां से मैं सीधे यहां आया हूं। मैं उनसे सुनकर आया हूं और आपको सुनाने आया हूं। मैं चाहूंगा कि मैं जब अगली बार आऊंगा तो जिस स्कूल के बच्चों से मिला हूं, उनके टीचर से मिलना चाहूंगा।’

बच्‍चों से प्रभावित हुए पीएम मोदी
इस मुलाकात का जिक्र करते हुए मोदी बोले, ‘आप कल्पना कर सकते हैं कि मेरे मन में ऐसा विचार क्यों आया? मेरे मन पर ऐसा प्रभाव पैदा हुआ इस 10-15 मिनट के दौरान.. जो उन बच्चों में प्रतिभा, टैलंट था ,जो कॉन्फिडेंस था, जो वैविध्यता थी, वह भी एक सरकारी स्कूल के सामान्य परिवार के बच्चों की। जो टैलंट वह बच्चे प्रस्तुत कर रहे थे, आपके परिवार में भी आपका पोता-नाती, अगर ऐसा टैलंट आपके सामने रखेगा, तो जब भी मेहमान घर में आएंगे, तो आप उसे आगे कर सुनाने को कहेंगे।’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूरे भाषण में नई पीढ़ी के इसी टैलंट और आत्‍मविश्‍वास को केंद्र में रखते हुए राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। मोदी बोले, 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2 साल पूरे होने वाले हैं। बड़े मंथन के बाद ये शिक्षा नीति बनाई गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का इतनी विविधताओं से भरे देश में स्वागत हो, ये अपने आप में बहुत बड़ी सिद्धि है। हमने हर पल इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जिंदा रखा है। मैं स्वयं इतने कम समय में कम से कम 25 सेमिनार में गया हूं और इसी विषय पर बोलता रहा हूं।

‘पीएम मोदी ने कहा, कस्तूरीरंगन जी भी इस रिपोर्ट को देने के बाद लगातार लोगों से इस विषय पर संवाद कर रहे हैं। इन 2 वर्षों में देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में कई ठोस कदम उठा चुका है।

पीएम मोदी बोले, ‘इस दौरान क्‍वॉलिटी और भविष्‍य की तैयारी जैसे जरूरी विषयों पर हुई वर्कशॉप ने भी बहुत मदद की है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए देश के एजुकेशन सेक्टर में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्गठन पर भी काम हुआ है।

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को जगह

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अब मातृभाषा में पढ़ाई के रास्ते खोल रही है। इसी क्रम में, संस्कृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आज देश में बड़ी संख्या में नए कॉलेज खुल रहे हैं, नए विश्वविद्यालय खुल रहे हैं, नए IIT और IIM की स्थापना हो रही है। शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .