Tuesday, July 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले- सत्ताभोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/02/24
in राष्ट्रीय, समाचार
पीएम मोदी बोले- सत्ताभोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है। पीएम मोदी ने कहा कि आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा। उन्होंने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरा देश मानता है कि हमने देश को महाघोटालों और आतंकी हमलों के खौफ से मुक्ति दिलाई है। हमने गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है।’ उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के लिए तीसरा कार्यकाल सत्ताभोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमे विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।’

अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं मैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।’

15 हजार महिला SHG को मिलेंगे ड्रोन: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। हमने सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय की भावना से हर व्यवस्था को पुरानी सोच और अप्रोच से बाहर निकाला है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं। मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला SHG को ड्रोन मिलेंगे। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएंगी। अब देश में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएगी।’

‘तीसरे टर्म में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प’

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘विपक्षी दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हो लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं रहा है। हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने इसका सपना देखा है। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है।’ उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा से भरा हुआ भारत आज अपने लिए लक्ष्य कर रहा है और जो लक्ष्य तय करता है वह उसे प्राप्त भी करता है। हम 2029 में भारत में यूथ ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं, 2036 में भारत ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करे इसके लिए काम कर रहे हैं।

15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत का रखा रोडमैप: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को सहेजा भी है और संवारा है। हमने नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण किया, हमने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक बनाया, हमने अंडमान में नेताजी सुभाष और परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण भी किया। हमने बाबा साहब अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थ को विकसित किया। हमने रांची में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में म्यूजियम बनाया। सरदार पटेल को समर्पित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ हमारे कार्यकाल में बनी।’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .