PM मोदी बोले- अगले पांच सालों में करेंगे दो कार्यकालों से तीन गुना काम!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की यात्रा खत्म कर नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने इंडिया-सिंगापुर बिजनेस राउंड टेबल मीटिंग में कहा कि भारत में पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है और हम प्रेडिक्टिव और प्रोग्रेसिव नीतियों के साथ काम कर रहे हैं। हम सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा,”मैं आप सभी को आश्वासन देना चाहता हूं कि भारत सरकार अगले पांच सालों में पिछले दस सालों से तीन गुना काम करने जा रही है।”

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता एविएशन सेक्टर भारत में है और एविएशन सेक्टर के लिए जिस इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है, वह हमारे लिए टॉप प्रायोरिटी है। निकट भविष्य में भारत में सौ से ज्यादा एयरपोर्ट बनाने होंगे। उन्होंने कहा, ” यह मेरा तीसरा कार्यकाल है और जो भारत को जानते हैं, वो इस बात से परिचित हैं कि साल 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों को सरकार की नीतियों और नीयत पर विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *