Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

SCO समिट में PM मोदी इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, बताया पूरा प्लान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
15/09/22
in राष्ट्रीय, समाचार
SCO समिट में PM मोदी इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, बताया पूरा प्लान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज SCO सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए समरकंद रवाना होंगे. रवानगी से पहले उन्होंने अपना पूरा प्लान बताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं की शिखर बैठक (15-16 सितंबर) में रिजनल और ग्लोबल इश्यू तथा इसके विस्तार पर चर्चा करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी आज शाम उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे.

इससे पहले उन्होंने कहा कि यहां होने वाले SCO सम्मेलन में वह एससीओ के भीतर बहुआयामी सहयोग को गहरा करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. पीएम मोदी की रवानगी से पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं.

SCO समिट में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां का दौरा कर रहे हैं. उज्बेकिस्तान एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष है. मोदी ने रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘एससीओ शिखर सम्मेलन में, मैं मौजूदा, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार एवं संगठन के भीतर बहुआयामी तथा परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हूं.’

उन्होंने कहा, ‘उज्बेकिस्तान अध्यक्षता में व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की उम्मीद है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से मिलने को भी उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे 2018 की उनकी भारत यात्रा याद है. उन्होंने 2019 में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में भी भाग लिया था. इसके अलावा, मैं शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करूंगा.

जिनपिंग नहीं पुतिन से कर सकते हैं मुलाकात
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरानी नेता इब्राहिम रईसी सहित अन्य नेताओं के साथ एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. SCO सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक कर सकते हैं. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की भी संभावना है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .