Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

PM मोदी इस दिन महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया हैंडल, जानिए क्यों?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/02/25
in राजनीति, राष्ट्रीय
PM मोदी इस दिन महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया हैंडल, जानिए क्यों?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह इस मासिक कार्यक्रम की 119वीं कड़ी है। पीएम ने आज अनोखी पहल करते हुए बताया कि वह एक दिन के लिए अपना सोशल मीडिया हैंडल महिलाओं को सौंपेंगे।

दरअसल, ‘मन की बात’कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक अनोखी पहल करेंगे। वह इस मौके पर एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट प्रेरक महिलाओं को सौंपेंगे। इसी क्रम में 8 मार्च के दिन महिलाएं प्रधानमंत्री का अकाउंट संभालेंगी।

महिला दिवस नारी-शक्ति को नमन करने का अवसर- PM

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है- विद्या: समस्ता: तव देवि भेदाः  स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। यानि सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।

PM महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहते हैं, ‘इस बार महिला दिवस पर एक पहल करने जा रहा हूं जो नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया हैंडल जैसे X, Instagram देश की कुछ इंस्पायरिंग महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियां और उनकी उपलब्धियों की बात होगी।’

किस तरह पहल में हो सकते हैं शामिल?

पीएम मोदी ने आगे बताते हुए कहा, ‘यदि आप (महिलाएं) चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे X और Instagram अकाउंट से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं। तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।’

क्या है ‘मन की बात’ कार्यक्रम?

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। यह आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों- युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, गरीबों समेत अन्य लोगों से जुड़ना है। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी देशवासियों से सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .