Friday, July 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज रखेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना की आधारशिला, इतना आएगा खर्च

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/08/23
in राष्ट्रीय, समाचार
पीएम मोदी आज रखेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना की आधारशिला, इतना आएगा खर्च
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) को अमृत भारत स्टेशन योजना की आधारशिला रखेंगे. इस योजना का मकसद देश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करना है. इस योजना से देश के 508 रेलवे स्टेशनों का एक साथ नवीनीकरण किया जाएगा. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस योजना को लॉन्च करेंगे. जिसके लिए रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें स्थानीय केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही रेलवे अधिकारी केंद्र सरकार के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराएंगे. बता दें कि स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. जिसके लिए रेलवे स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाने की योजना है. जिससे लोग इस पूरी योजना के बारे में जान और समझ सकें.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी के मुताबिक, भारतीय रेलवे विश्व के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे नेटवर्क्स में से एक है. जो देश के हजारों शहरों और नगरों को आपस में जोड़ता है. इसके साथ ही लाखों लोग रोजाना इससे आवागमन करते हैं. बता दें कि पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद से पिछले नौ सालों में भारतीय रेल के आधुनिक बनाने की प्रक्रिया चल रही है. जिसके तहत आधारभूत ढांचे, तकनीक और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रीह है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के रेलवे स्टेशनों की पुनर्सज्जा, नई रेलवे लाइनें बिछाने, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और यात्रियों एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को बढ़ाने जैसी बुनियादी चीजों पर काम किया जाएगा.

इस परियोजना पर आएगी 24,470 करोड़ की लागत

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में इस योजना के बारे में जानकारी दी. जिसमें कहा गया कि इस पुनर्विकास परियोजना पर 24,470 करोड़ रुपये की लागत आएगी. जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. बता दें कि पीएम मोदी आज जिन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, उनमें 16 राज्यों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इनमें बिहार के 49 रेलवे स्टेशन, यूपी और राजस्थान के 55-55, महाराष्ट्र के 44 स्टेशन, पश्चिम बंगाल के 37 रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश के 34 स्टेशन, असम के 32 स्टेशन, ओडिशा के 25 स्टेशन, पंजाब के 22, गुजरात और तेलंगाना के 21-21 रेलवे स्टेशन, झारखंड के 20 स्टेशन, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 18-18 रेलवे स्टेशन, हरियाणा के 15 और कर्नाटक के 13 रेलवे स्टेशन शामिल.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .