Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चुनाव से पहले पीएम मोदी का आदिवासियों को बड़ी सौगात, खर्च होंगे 24 हजार करोड़

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/11/23
in राष्ट्रीय, समाचार
चुनाव से पहले पीएम मोदी का आदिवासियों को बड़ी सौगात, खर्च होंगे 24 हजार करोड़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी स्कीम लॉन्च करने वाले हैं। पीएम-PVTG डिवेलपमेंट मिशन के तहत उन आदिवासी समुदायों के लिए विकास कार्य किए जाएंगे, जो उपेक्षित हैं। इसके लिए सरकार ने 15 नवंबर की तारीख चुनी है, जो आदिवासी समाज के लिए बेहद अहमियत रखती है। इसी दिन आजादी के नायक और आदिवासी समाज में भगवान के तौर पर माने जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती है। बिरसा मुंडा ने 1857 की क्रांति से भी पहले अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था।

पीएम-PVTG स्कीम पर सरकार 24 हजार करोड़ रुपये की रकम खर्च करने वाली है। 15 नवंबर को ही जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाता है। लेकिन इस बार 15 नवंबर को स्कीम की लॉन्चिंग अहम है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में पहले राउंड की वोटिंग होनी है। ऐसे में इस स्कीम को आदिवासी वर्ग को लुभाने के लिए भी अहम माना जा रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में आदिवासियों की अच्छी खासी आबादी है।

इस स्कीम का ऐलान 2023-24 के बजट में भी किया गया था। इसका मकसद उन आदिवासी समूहों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काम करना है, जो मुख्याधारा से पिछड़े हैं। देश के कुल 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 75 पिछड़े आदिवासी समूह हैं, जिन्हें PVTG यानी पार्टिकुलरली वल्नरेबल ग्रुप की श्रेणी में रखा गया है। इन आदिवासी समुदायों की देश के 220 जिलों के 22,544 गांवों में 28 लाख की आबादी है। केंद्र सरकार की ओर से बजट में इस स्कीम का पहले ही ऐलान कर दिया गया था। ऐसे में इसकी शुरुआत चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आती।

केंद्र सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत पिछड़े आदिवासी समुदायों से जुड़ी बस्तियों और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। रोड, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिसिटी, सेफ हाउसिंग, पीने का पानी और सैनिटेशन जैसी सुविधाएं इसके तहत दी जाएंगी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस स्कीम का संचालन कुल 9 मंत्रालयों के 11 विभागों के सहयोग से किया जाएगा। इस स्कीम से जोड़कर ही पीएम ग्राम सड़क योजना, आरोग्य योजना, जल जीवन मिशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .