Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

चार सौ पार तो पीओके हमारा : महाराज

Frontier Desk by Frontier Desk
06/04/24
in देहरादून
चार सौ पार तो पीओके हमारा : महाराज

जनसभा के दौरान मंत्री सतपाल महाराज।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मोदी जैसा ताकतवर लीडर ही देश को मजबूत बना सकता

देहरादून/अलवर। अखंड भारत के निर्माण के लिए अभी हमें पीओके भी लेना है। यदि आप मोदी जी को 400 पर ले जाओगे तो भारत के अभिन्न हिस्से पीओके को भी वह ले लेंगे ऐसा हमें विश्वास है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कोई भी अंतर्राष्ट्रीय संकट या समस्या हो उसके समाधान के लिए दुनियां के देश भारत की राय जरूर लेते हैं।

हम  विश्व की पांचवीं बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर ही विराजमान होकर आती हैं। इसलिए कमल खिला कर मोदी जी को और अधिक ताकत देनी होगी ताकि वह देश को मजबूत बना सकें। क्योंकि एक ताकतवर लीडर ही देश को मजबूत बना सकता है।

आज राज ऋषि अभय समाज रंगमंच, बस स्टैंड रोड अलवर (राजस्थान) में अलवर से भाजपा प्रत्याशी श्री @byadavbjp जी के पक्ष में विशाल “चुनावी जनसभा” को संबोधित करते हुए जनता से उन्हें जीत दिलाने का आह्वान किया। pic.twitter.com/Y1DPQbvn3B

— Satpal Maharaj (@satpalmaharaj) April 5, 2024

उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव की राजर्षि अभय समाज, रामलीला मैदान, अलवर में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

अलवर की चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए जरुरी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य और लोक कल्याणकारी फैसले ही इस लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन को 400 पार कराकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लायेंगे।

उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे तो कुछ साथी कहते थे कि जम्मू कश्मीर से यदि धारा 370 हटी तो वहां कत्लेआम हो जाएगा। कोई भी धारा 370 के बारे में सदन में चर्चा करने को तैयार नहीं होता था। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 370 और 35-ए हटाने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साहस दिखाया और गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बुद्धि कौशल से अपने लोह पुरुष होने का परिचय देते हुए धारा 370 और 35-ए को एक झटके में हटा दिया।

कहीं भी कोई पत्ता तक नहीं हिला। 370 और 35-ए हटाने के बाद आज जम्मू कश्मीर विकास की नई इबारत लिख रहा है। लाल चैक पर तिरंगा फहराया जा रहा है, राष्ट्रगान हो रहा है। अखंड भारत के निर्माण के लिए अभी हमें पीओके भी लेना है। यदि आप मोदी जी को 400 पर ले जाओगे तो भारत के अभिन्न हिस्से पीओके को भी वह ले लेंगे ऐसा हमें विश्वास है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा  कि आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को फोन किया और सबसे शक्तिशाली देश माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बात की। जिसके परिणामस्वरूप साढ़े चार घंटे तक युद्ध रुका रहा और 22,500 से ज्यादा भारतीय बच्चे यूक्रेन से वापस आये। ये आज का भारत है।

प्रधानमंत्री जी ने वह कर दिखाया जो दुनिया का कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका। यहां तक कि समुद्री लुटेरों ने जब पाकिस्तानियों को समुद्र में घेर लिया तो उन्हें भी  हमारी नौसेना ने उन्हें बचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं जिनमें अयोध्या विवाद, तीन तलाक, संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, नागरिकता संशोधन अधिनियम और डिजिटल इंडिया की शुरुआत आदि प्रमुख हैं इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है। इसलिए हमें 19 अप्रैल को अलवर से कमल खिलाकर मोदी जी को भेंट करना है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव, अलवर विधायक एवं राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक संजय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, पूर्व सांसद डा० कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल, महेश भारद्वाज, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .