Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

बवाल करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Frontier Desk by Frontier Desk
30/09/25
in अपराध संसार, देहरादून
बवाल करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

एसएसपी की सख्त चेतावनी किसी को भी नहीं जाएगा बख्शा

देहरादून। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजधानी दून रात को बवाल हो गया था। सोमवार देर रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे। लाल पुल के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की। साथ ही सड़क जाम कर शहर का माहौल खराब करने का भी प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से खदेड़ा।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस-प्रशासन की सख्त चेतावनी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पुलिस की तरफ से खुद ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल किया गया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने वायरल स्क्रीनशॉट का तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेल नगर प्रमोद शाह प्रमोद शाह ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति गुलशन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और आपत्तिजनक कमेंट को हटवाया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भी इस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। वहां भी जुलूस के दौरान शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था।

इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया था। वहीं शहर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। काशीपुर मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

वहीं अब काशीपुर की तरह देहरादून में भी कुछ लोगों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन देहरादून भी पुलिस ने काशीपुर की तरह सख्ती दिखाई तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। सरकार की तरफ स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .