Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

पुलिस मेडल अब उम्र या रैंक देखकर नहीं काम के आधार पर दिया जाएगा : डीजीपी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/05/22
in अपराध संसार, समाचार
पुलिस मेडल अब उम्र या रैंक देखकर नहीं काम के आधार पर दिया जाएगा : डीजीपी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अल्मोड़ा: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्यालय का भ्रमण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों के बढ़ रहे मामलों पर तुरंत कार्रवाई के लिए सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान सम्मेलन में पुलिस कार्मिकों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि काम में लापरवाही पर कार्रवाई होगी और जिम्मेदारी से काम पर ईनाम दिया जाएगा। पुलिस मेडल रैंक व उम्र के बजाय काम के आधार पर तय होंगे। बैठक के बाद डीजीपी ने जागेश्वर धाम के दर्शन किए। जिसके बाद वह चम्पावत जिले के लिए रवाना हो गए।

पुलिस लाइन पहुंच डीजीपी ने कहा कि चारधाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन के निर्माण की बात कही। इसके बाद पुलिस सम्मेलन में सभी कार्मिकों की समस्याएं सुनी।

डीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य करेगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं गलत कार्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मेडल अब रैंक या उम्र नहीं बल्कि काम देखकर दिया जाएगा।

डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियों को शिकायतकर्ताओं, यात्रियों एवं आम नागरिकों से बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ड्रग्स, साइबर ठगी, महिला सुरक्षा चुनौती का विषय है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। साईबर अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि आम नागरिकों की जीवनभर की कमाई ठग एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि डीजीपी की ओर से पूर्व में जारी किए गए व्हट्सएप नंबर पर अपनी समस्याओं से सीधे संवाद किए जा सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने डीजीपी को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक ओशीन जोशी ने किया।

उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

डीजीपी अशोक कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने एसएसपी पीआरओ हेमा ऐठानी, महिला आरक्षी मीनाक्षी पांडे, कांस्टेबल कैलाश काला, मोहन बोरा को प्रशस्तिपत्र और खाकी में इंसान पुस्तक देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .