Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

आईफोन पर आए अलर्ट से सियासी तूफान, विपक्ष बोले- हमारे फोन हैक करना चाहती है मोदी सरकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/10/23
in राष्ट्रीय, समाचार
आईफोन पर आए अलर्ट से सियासी तूफान, विपक्ष बोले- हमारे फोन हैक करना चाहती है मोदी सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: एप्पल आईफोन पर मिले एक अलर्ट को लेकर विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित कई नेताओं ने अलर्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट शेयर किए।

आईफोन पर मिले अलर्ट को लेकर जिन नेताओं ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, उनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पवन खेड़ा का नाम भी शामिल है।

विपक्ष के इन नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके आईफोन और ईमेल पर एप्पल की तरफ से एक अलर्ट मैसेज आया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि ‘सरकार प्रायोजित साइबर हमलावर’ उनके आईफोन को हैक कर सकते हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स (ट्विटर) पर अलर्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैसेज बॉक्स और ईमेल पर मुझे एप्पल की तरफ से वॉर्निंग मैसेज मिला है कि सरकार मेरा फोन और ईमेल हैक करने की कोशिश कर रही है। आपका डर देखकर मुझे आप लोगों के ऊपर दया आ रही है। मेरे अलावा प्रियंका चतुर्वेदी और इंडिया ब्लॉक के तीन और सांसदों को भी ये मैसेज आया है।’

वहीं, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरे ऑफिस में कई लोगों को एप्पल की तरफ से ये अलर्ट मैसेज मिला है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुनेत्र और पवन खेड़ा को भी ये मैसेज मिला है। भाजपा डरी हुई है और किसी भी तरह से युवाओं का ध्यान भटकाना चाहती है।’ पवन खेड़ा ने भी अलर्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘डियर मोदी सरकार, ये सब आप क्यों कर रहे हैं…?’

इस मामले को लेकर शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने मांग की है कि उनके फोन पर सरकार प्रायोजित साइबर अटैक की जांच कराई जाए। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर एप्पल की तरफ से भी बयान आया है। अपने बयान में एप्पल ने कहा है कि वो खतरे की सूचना के लिए विशेष तौर पर किसी सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहराता है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .