Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल को लेकर गरमाई राजनीति, जानें मामला

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/04/24
in अपराध संसार, राजनीति, राज्य
सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल को लेकर गरमाई राजनीति, जानें मामला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस तरह की रिपोर्ट सामने आने के बाद कर्नाटक में नया विवाद खड़ा हो गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी ने इसे लेकर एक पत्र लिखा था, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए रविवार को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। मालूम हो कि प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कई वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। रेवन्ना के घर पर काम करने वाली एक महिला ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसमें यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए गए। हालांकि, प्रज्वल रेवन्ना ने इस मामले में रविवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का दिमाग भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री व जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। वह होलेनरासीपुर के विधायक भी हैं। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं। 33 वर्षीय प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार भी हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। रेवन्ना की घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के 4 महीने बाद रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे जबकि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जान को भी खतरा है।

‘प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं को अपने क्वार्टर पर बुलाते’

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दूसरी पीड़ितों की आपबीती सुनाने वाले वीडियो देखे। इसके बाद उसने आगे आने और पिता-पुत्र के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिला ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना उसे अपने क्वार्टर पर बुलाते थे। उसने कहा, ‘इस घर में 6 महिला स्टाफ हैं। जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते तो हमें डर सताने लगता था। यहां तक ​​कि पुरुष सहकर्मियों ने भी इसे लेकर हमें सावधान रहने को कहा था।’ महिला का आरोप है कि एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना ने अपने घरों में महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा, ‘जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी वहां नहीं रहती, वह महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाया करते थे। यहां पर फल देते समय उन्हें छूते थे। वह उनकी साड़ी की पिन भी निकाल दिया करते थे और फिर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते थे।’

‘वीडियो कॉल पर मेरी बेटी से भी किया दुर्व्यवहार’

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो कॉल पर उनकी बेटी से भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा, ‘वह मेरी बेटी को बार-बार कॉल करता था। इससे परेशान होकर लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।’ बता दें कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें 354 A (यौन उत्पीड़न), 354 D (पीछा करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) शामिल हैं। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर जा चुके हैं। रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने इन महिलाओं के साथ जो किया है उसके लिए उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। इससे पूरे कर्नाटक का अपमान हुआ है।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.