Sunday, June 1, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

पहलगाम : आतंकियों के धर्म को लेकर गरमाई सियासत!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/04/25
in राजनीति, राज्य, समाचार
पहलगाम : आतंकियों के धर्म को लेकर गरमाई सियासत!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। आम जनता से लेकर नेता तक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं इस हमले के बाद आतंकवादियों के धर्म को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है। अखिलेश के इस बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। उनके बयान पर हिंदू धर्मगुरुओं के साथ ही अब बीजेपी नेताओं ने भी जोरदार हमला बोल दिया है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले लिया है। केशव ने कहा कि आतंकवाद का धर्म पक्का होता है।

यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में सपा बहादुर अखिलेश यादव जैसे बेलगाम नेताओं की यह धारणा उलट दी है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का धर्म पक्का होता है।

पहलगाम में आतंकवादी धर्म पूछकर ही हिंदुओं को मार रहे थे। लेकिन जनाब ने कान में रूई डाल रखी है, जिसके कारण कुछ भी सुनने में लाचार हैं। केशव ने आगे कहा कि पीडीए के नाम पर हिंदुओं को गुमराह करके उनको हिंदुओं का वोट भी चाहिए। यह सपा बहादुर की हकीकत है।

वहीं राक्षमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी नेता नीरज सिंह ने कहा कि जो कश्मीर जन्नत के रूप में जाना जाता था, वहां कुछ राक्षसों ने कायराना हरकत करने का काम किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री तक ने जवाब देने की बात कही है। हमे भरोसा है कि केवल वो ही नहीं जिन्होने इस घटना को अंजाम दिया है बल्कि इस घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंचेंगे।

आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। षड्यंत्र में शामिल सभी आरोपी मिट्टी में मिलाएं जाएंगे। यह आतंकवाद पाकिस्तान प्रायोजित है। पाकिस्तान इन आतंकियों कही भी छुपाने की कोशिश कर लें लेकिन हम उन्हें खींचकर लाएंगे। एक-एक खून के कतरे का हिसाब लेने का हिसाब सरकार करेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.