Sunday, March 15, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : इस नेता के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर गरमाई राजनीति!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/08/23
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : इस नेता के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर गरमाई राजनीति!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की थी. रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी के बाद उत्तराखंड में राजनीति गर्मा गई है. विजिलेंस की रेड को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस की की प्रवक्ता गरिमा दोसानी ने कहा कि बीजेपी और प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रहे हैं और इसीलिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को परेशान करने के लिए विजिलेंस के द्वारा कार्रवाई कराई जा रही है. दोसानी ने कहा कि रावत को परेशान करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के प्रपंच रच रही है. इसी क्रम में विजिलेंस के द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है जबकि हरक सिंह रावत किसी भी प्रकार के घोटाले में शामिल नहीं है. दोसानी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार के हथकंड़े अपना रही है.

कांग्रेस के इस बयानबाजी पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. बीजेपी प्रवक्ता मानवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से घोटाले की जननी रही है. कांग्रेस के नेता घोटाले में फंसते हैं तो इसमें बीजेपी का हाथ कहां से हो सकता है. उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पहले से ही चर्चाओं में रहने वाले रहे हैं. विजिलेंस के द्वारा एक मुकदमा दर्ज किया गया था जो कि अवैध निर्माण और पेड़ों के अवैध कटान को लेकर विजिलेंस ने दर्ज किया था. उसी क्रम में विजिलेंस अपनी कार्रवाई कर रही है. इसमें बीजेपी का या सरकार का कोई भी हाथ नहीं है. मानवीर चौहान ने आरोप लगाया कि केवल हमें बदनाम करने के लिए कांग्रेस शोर मचा रही है जबकि यह सभी जानते हैं कि घोटाले किसने किए हैं और घोटालेबाज पार्टी कौन है? मानवीर चौहान ने आगे कहा कि हमारा किसी भी प्रकार से इस पूरे घटनाक्रम में कोई हाथ नहीं है. एजेंसियां अपना काम करती हैं इसके लिए ना तो सरकार उन पर दबाव बनाती है ना ही पार्टी.

हरक सिंह रावत ने सरकारी पैसे से खरीदीं कई संपत्तियां- विजिलेंस
बता दें कि उत्तराखंड विजिलेंस के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. कॉलेज के अंदर से एक बड़ा जनरेटर भी विजिलेंस टीम उठाकर अपने साथ ले गई. विजिलेंस के अधिकारियों की माने रावत ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके संपत्ति खरीदी हैं, उन्हीं संपत्तियों पर छापेमारी की गई है. यह संपत्ति आदि किसकी है इस बात को विजिलेंस ने अभी गुप्त रखा है. सूत्रों के अनुसार सारी संपत्तियां हरक सिंह रावत की बताई जा रही हैं. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ों के अवैध कटान को लेकर एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके अंतर्गत एक डीएफओ को भी जेल भेजा गया था. उसी क्रम में जांच के दौरान यह सामने आया है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके कई संपत्तियां खरीदी गई हैं जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .