Post Office की सुपरहिट स्कीम, जमा करें 1,500 रुपये और पाएं 35 लाख!

पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए कई खास स्कीम चला रही है, जिसमें आपको लाखों का फायदा हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको सरकार की ओर से पूरे 35 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप भी बिना जोखिम के करोड़पति बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन योजना है। पोस्ट ऑफिस और बैंक एफडी अभी भी निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

योजना का नाम क्या है?

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है, जिसमें आपको सरकार की ओर से पूरे 35 लाख रुपये मिलते हैं। इस योजना की शुरुआत इंडिया पोस्ट ने ग्राहकों के लिए की थी। यह प्रोटेक्शन प्लान एक ऐसा ऑप्शन है जिसमें आप कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इस योजना में आपको हर महीने 1500 रुपये जमा करने होंगे।

35 लाख रुपये तक का होगा फायदा

अगर आप इस योजना में नियमित रूप से निवेश करते हैं तो आने वाले समय में आपको 31 लाख रुपये से 35 लाख रुपये तक का फायदा होगा।

जानिए कैसे मिलेगा फायदा?

मान लीजिए कि कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करता है और 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदता है, तो उसका मासिक प्रीमियम 55 साल के लिए 1515 रुपये, 58 साल के लिए 1463 रुपये और 60 साल के लिए 1411 रुपये होगा। पॉलिसी खरीदार को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये और 60 साल के लिए 34.60 लाख रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे।

जानिए निवेश के नियम

  • इस योजना में 19 से 55 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है।
  • इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
  • इस योजना का प्रीमियम का पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना होता है।
  • इस योजना पर आप लोन भी ले सकते हैं।
  • इस स्कीम को लेने के 3 साल बाद आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *