देहरादून में प्रदीप चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए बड़ा विस्तार किया है। देहरादून जिले की कमान अब प्रदीप चौहान को सौंप दी गई है। संगठन की ओर से प्रदेश के 7 जिलों में जिलाध्यक्षों के साथ-साथ महिला व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली चौहान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा देश के सामने एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीर नौटियाल ने बताया कि लंबे समय से प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के विस्तार और नई नियुक्तियों को लेकर मंथन चल रहा था। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *