Saturday, May 17, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

प्रशांत किशोर ने बताया- PM मोदी के बाद कौन होगा भाजपा हाईकमान!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/02/24
in राज्य, राष्ट्रीय
प्रशांत किशोर ने बताया- PM मोदी के बाद कौन होगा भाजपा हाईकमान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : चुनावी रणनीतिकार के तौर पर पहचान रखने वाले प्रशांत किशोर ने भाजपा को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा तमाम चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जीत रही है। यह भाजपा के लिए बड़ी ताकत है तो यही उनकी सबसे बड़ी समस्या भी है। प्रशांत किशोर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘भाजपा की यह सबसे बड़ी समस्या है कि उसकी पीएम नरेंद्र मोदी पर अत्यधिक निर्भरता है।’ यह पूछे जाने पर कि भाजपा का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी के बाद किसके पास होगा? पीके ने कहा कि मैं नहीं जानता कि उनके बाद कौन हाईकमान होगा, लेकिन जो भी होगा, वह उनसे भी ज्यादा हार्डलाइनर होगा।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा और जेडीयू के रिश्तों पर भी टिप्पणी की। पीके ने कहा कि भाजपा इसलिए नीतीश कुमार को साथ लाई है ताकि विपक्षी एकता को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा तो पहले ही जेडीयू को निगल चुकी है। पीके ने कहा कि यह बात खुद नीतीश कुमार भी जानते हैं, लेकिन वह जो कुछ भी बचा है, उसके सहारे कुछ और वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। वह 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और अब यह उनकी पारी का आखिरी दौर चल रहा है।

भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी समेत कई दलों के लिए काम कर चुके पीके ने कहा कि कांग्रेस आधार योजना लेकर आई थी। लेकिन वह कभी इसका फायदा नहीं उठा सकी। इसी स्कीम को भाजपा जनता तक ले गई। तमाम योजनाओं को आधार से जोड़ा गया और इसे भाजपा ने अपने कैंपेन का हिस्सा बनाया। उसे इसका फायदा मिला है। अब कांग्रेस इसके क्रेडिट की बात करती है। उन्होंने इस दौरान महिला मतदाताओं को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि जाति और मंडल के नाम पर पुरुष आंदोलन करते दिखते हैं, लेकिन जब राम मंदिर की बात आती है तो महिलाएं नजर आती हैं। इस तरह महिला अलग ही वोटबैंक है।

पीके ने राहुल गांधी की यात्रा पर ही उठा दिए सवाल

पीके ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार अपनी छवि में बदलाव करते रहे हैं। इसके चलते ही उन्हें चुनावी सफलता लगातार मिल रही है। पीके ने इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं लगातार कांग्रेस को सलाह देता रहा हूं कि वह नए अवतार में आए। राजनीति भी शेयर बाजार की तरह है। यहां कोई एक से दूसरे मसले पर नहीं उछल सकता। आप कभी राफेल की बात करते हैं और कभी हिंदुत्व की। यह सब काम नहीं करेगा। आपको अपने एक मुद्दे पर टिकना होगा और उसे लेकर जनता के बीच जाना होगा और संदेश देना होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.